मुख्यमंत्री हमारी बेटी योजना
राजस्थान में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राज्य की लड़कियों के लिए एक बहुत ही उपयोगी योजना शुरू की है जिसका नाम मुख्यमंत्री हमारी बेटी योजना है| राज्य में 10वीं और 12वीं कक्षा में प्रथम आने वाली लड़कियों के लिए यह योजना बहुत ही लाभकारी है|इस साल मुख्यमंत्री हमारी बेटी योजना के अंतर्गत राजस्थान सरकार ने राज्य में प्रथम आने वाली 92,000 हजार लड़कियों को गार्गी पुरस्कार से सम्मानित किया है|
इस योजना के अंतर्गत राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राज्य के प्रत्येक जिले से तीन प्रतिभाशाली लड़कियों को वित्तीय सहायता के साथ जरुरी चीजें प्रदान का करने के लिए चुना है| मुख्यमंत्री हमारी बेटी योजना के अंतर्गत राज्य सरकार लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बहुत सारी योजनाओं पर कम कर रही है| राज्य की गरीब लड़कियाँ जिनकी आर्थिक दशा कमजोर है उन्हें शिक्षा प्राप्त करने में योजना से सहायता मिलेगी | राज्य सरकार ने पहले ही गार्गी पुरस्कार में राज्य की प्रतिभाशाली लड़कियों को साईकिल और लैपटॉप प्रदान किये हैं | दुनियां को बदलने के लिए शिक्षा एक बहुत ही ताकतवर हथियार है इस लिए राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राज्य के युवाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए और अच्छी शिक्षा प्रदान करने के लिए सोमवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर किये|
मुख्यमंत्री हमारी बेटी योजना के लाभ
- राज्य सरकार राज्य के सभी जिलों से 10वीं कक्षा में प्रथम आने वाली तीन लड़कियों को 2.25 लाख रूपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी|
- गरीबी रेखा से निचे रहने वाली तीन लड़कियों को वित्तीय सहायता का लाभ |
- सरकार 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़कियों को 15,000 और उच्च शिक्षा के लिए 25000 हजार रूपये की वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है|
- राज्य सरकार ने इस साल 92,000 हजार लड़कियों को गार्गी पुरस्कार प्रदान किये हैं |
मुख्यमंत्री हमारी बेटी योजना के लिए पात्रता मानदंड
- छात्रा राजस्थान की मूल निवासी होनी चाहिए |
- लड़कियां ही इस योजना की पात्र हैं |
- 10वीं कक्षा में प्रथम आने वाली केवल तीन लड़कियां |
- 10वीं कक्षा में प्रथम आने वाली BPL श्रेणी की केवल एक लड़की मुख्यमंत्री हमारी बेटी योजना की पात्र है |
मुख्यमंत्री हमारी बेटी योजना के लिए जरुरी दस्तावेज
- पासपोर्ट आकार का फोटो
- 10वीं की मार्कशीट
- आधार कार्ड
- बैंक खाते का विवरण
- भामाशाह कार्ड
- BPL कार्ड
कैसे मुख्यमंत्री हमारी बेटी योजना का आवेदन करें
- आवेदक स्कूल के हेडमास्टर/संसथान के प्राचार्य से मिलें
- आवेदक राजस्थान के जिला शिक्षा अधिकारी से इस योजना का लाभ लेने के लिए मिल सकते हैं |
- आवेदक फार्म भरकर और सभी जरुरी दस्तावेज साथ में लगाएं
- सभी जरुरी दस्तावेजों के साथ आवेदन फार्म भरकर सम्बंधित जिले के जिला शिक्षा अधिकारी को प्रस्तुत करें