केंद्र सरकार द्वारा गरीब तथा छोटे वर्ग के किसानों के लिए किसान सम्मान निधि योजना 2019 (Kisan Samman Nidhi Yojana 2019) आरंभ करने जा रही है| इस योजना के तहत जिन किसानों के पास 2 हेक्टेयर तक की भूमि है या उससे कम की भूमि है|
उन किसानों को हर वर्ष केंद्र सरकार द्वारा 6000 रुपए वित्तीय सहायता प्रदान करवाई जाएगी| यह राशि सीधे उनके बैंक खाते में जमा की जाएगी| किसान सम्मान निधि योजना (Kisan Samman Nidhi Yojana) द्वारा गरीब तथा छोटे वर्ग के किसानों को बहुत लाभ मिलेगा|
इस योजना के लिए वार्षिक खर्च की कुल लागत 75,000 करोड़ रुपए है| यह सारा खर्च केंद्र सरकार द्वारा किया जाएगा| किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) शुरू की जा रही है|
किसान सम्मान निधि योजना 2019 | Kisan Samman Nidhi Yojana 2019
- जिन किसानों के पास 2 एकड़ से कम भूमि है|
- वह किसान इस योजना का लाभ उठा सकते हैं|
- किसानों को वार्षिक 6000 रुपए की सहायता प्रदान करवाई जाएगी|
- सहायता राशि डायरेक्ट किसानों के बैंक खाते में जमा की जाएगी|
- यह राशि किसानों को तीन बराबर किस्तों में प्रदान कराई जाएगी|
- इस योजना का लगभग 12 करोड़ गरीब किसानों को लाभ पहुंचाया जाएगा|
- किसानों के हित के लिए सरकार द्वारा और भी कई योजनाएं चलाई गई है|
किसान सम्मान निधि योजना | PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- यह योजना प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू की जा रही है|
- गरीब किसानों को सहायता राशि से बहुत लाभ मिलेगा|
- किसान सम्मान निधि योजना 2019 के तहत पहली किस्त अगले माह की 31 तारीख को सीधा किसानों के बैंक खाते में जमा की जाएगी|
- इस सहायता राशि से अपनी फसलों के लिए बीज इत्यादि भी खरीद सकते हैं|